अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

सावधान ! निर्माण चल रहा है...

>> Monday, 5 January 2009

नगर में बहुत तेज़ी से निर्माण कार्य चल रहा है जिससे लगभग सारे मार्ग ही बंद हो चुके हैं. इतने घने कोहरे में ठेकेदारों द्वारा काम कराया जा रहा है और कुछ सड़कों को बिना किसी समुचित संकेत के अचानक बंद कर दिया गया है जिससे कहीं भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है. निर्माण से जुड़ी मूल भूत आवश्यकताओं कि अनदेखी यहाँ के नागरिकों पर भारी पड़ रही है. यातायात की दिशा बदलने की कहीं भी कोई सूचना नहीं है बस आप किसी भी गली में जाकर फँस सकते हैं और आगे पीछे का यातायात आपकी समस्या को बहुत बढ़ा देता है. यदि इन ठेकेदारों को निर्देशित किया जाए तो मार्गों पर अनावश्यक भीड़ को कम किया जा सकता है. आप की सूचना के लिए जो मुख्य मार्ग बन रहे हैं उनके बारे में एक सूचना है आप इन रास्तों को ध्यान से समझ कर सुरक्षित गंतव्य तक पहुँच सकते हैं... शहर बाज़ार से पराग शाह चौराहे जाने के लिए आप को गुर्खेत होकर जाना चाहिए. शहर बाज़ार से पूर्वी हिस्से में जाने के लिए मदरसा अनवारुल कुरान से कब्रिस्तान मार्ग फिर वहां से लंबे मियां के फाटक होते हुए जाया जा सकता है. पाटन दीन चौराहे से गुदवा तरे होकर खत्रियाना चौराहे का मार्ग भी नहीं लिया जा सकता है. शहर बाज़ार से बागवानी टोला होते हुए खत्रियाना जाने वाले मार्ग पर भी निकला नहीं जा सकता है. पाटन दीन चौराहे से जोशी ताल चुंगी तक के मार्ग पर भी निर्माण कार्य चल रहा है अतः यह मार्ग भी लेना उचित नहीं है. फिल-हाल किसी भी मार्ग पर जाने से पहले पूछ लें कि कहीं आप किसी निर्माण वाले मार्ग को तो नहीं ले रहे हैं.

Read more...

नव वर्ष मंगलमय हो...

>> Thursday, 1 January 2009


नगर में पूरे उत्तर भारत की तरह ही नया साल बहुत कडाके की सर्दी लेकर आया है. आज सुबह मौसम कुछ खुला हुआ है पर बादलों के कारण सर्दी पूरी तेज़ी पकड़े है. वैसे तो नगर में सामूहिक रूप से नव वर्ष मनाये जाने की परम्परा नहीं रही है पर लोग अपने घरों में कुछ आयोजन तो कर ही लेते हैं. परसों रात ९ बजे बिजली आते ही चली गई थी जिससे टी वी के शौकीन लोग यह सोच कर ही परेशान हो रहे थे की अगर रात में भी बिजली नहीं आई तो सारा मज़ा किरकिरा हो जाएगा पर बिजली विभाग ने कल शाम को ६:३० से ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जिससे लोग काफी खुश दिखे. नगर में अधिक लोड होने के कारण बिजली की आवा जाही तो एक सामान्य बात है फिर भी लोगों ने अपने अनुसार नए साल की शुरुआत तो कर ही ली. आज सुबह सूरज तो नहीं निकला पर नगर में लगायी गई लाइटों से आज सुबह ८ बजे का नज़ारा आप लोग भी फोटो में देख सकते हैं. नगर पालिका की लाइटों ने सूरज की कमी को पूरा करने का प्रयास किया. आशा है की नया साल नगर के लिए कुछ और अच्छा लेकर आए अमन और सद्भाव का माहौल बने तथा विकास के काम गति पकड़ते रहें साथ ही हम सभी नगर वासियों की तरफ़ से भी कुछ रचनात्मक करने का प्रयास किया जाए. हर बात की आलोचना करने के बजे हम भी अपना सहयोग देना तो शुरू करें. एक बार फिर से शुभ-कामनाओं सहित लहरपुर ब्लॉग की टीम में हरीश रस्तोगी और अनुज मेहरोत्रा के साथ मैं डा0 आशुतोष शुक्ल.....


Read more...
लहरपुर

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP