अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

महिला थाने के चंगुल से छूटी लड़की

>> मंगलवार, 15 जून 2010

आखिर कार लहरपुर की बदकिस्मत लड़की जिसका जनवरी माह में अपहरण कर लिया गया था अंत में सीतापुर महिला थाने में ५ दिन बिताने के बाद हिंदुस्तान अख़बार के प्रयास से घर वापस आ ही गयी. उल्लेखनीय है कि इस लड़की का अपहरण कर लिया गया था और मानवाधिकार आयोग के आदेश पर जिलाधिकारी सीतापुर ने लहरपुर पुलिस को किनारे कर के छापा मारकर बरामद किया था. इसे केवल जांच के नाम पर सीतापुर में बैठाये रखा गया और उसके घर वालों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था. अगर प्रदेश में महिला थानों की सच्चाई यही है तो जल्द ही ऐसे थानों को बंद कर दिया जाना चाहिए. कम से कम पुरुषों के बीच में अपने को कोई असुरक्षित महसूस करे वो ज्यादा अच्छा है बजाय इसके कि किसी महिला पुलिस कर्मी द्वारा सताया जाना. फिलहाल इस तरह की घटनाएँ तो केवल हमारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह ही लगाती रहेंगीं ?   

अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..

Read more...

हनुमान जयंती मनाई गई

>> रविवार, 18 अक्तूबर 2009

अनंत चतुर्दशी पर हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर श्री हनुमत निवास में धूम धाम से पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम भक्ति भरे वातावरण में संपन्न हुए। जयंती का प्रारम्भ प्रातः ६.३० पर मंगल आरती के साथ हुआ जिसका समापन रात्रि ९.३० पर कीर्तन के बाद किया गया। सायन ६.३० पर भव्य श्रृंगार में सजे हनुमंत लाल का जन्म मनाया गया। दर्शन खुलते ही बजरंगी की छवि देख कर सभी भक्त मोहित हो गए। हनुमान जयंती के कार्यक्रम को मन्दिर के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसके कारण लोगों में बहुत उत्साह रहता है। पूरे दिन में हनुमान जी को मिठाई, मेवा, पूरी कचौडी, हलवे आदि का भोग लगाया जाता रहा। यहाँ पर कीर्तन के अगले दिन खजाने के रूप में मिलने वाले सिक्कों के लिए भक्त पूरे साल प्रतीक्षा करते रहते है क्योंकि उनकी यह मान्यता है की पोर कीर्तन में रखे हुए ये सिक्के ऊर्जित होकर शक्ति से पूर्ण हो जाते हैं और इनको अपनी गुल्लक आदि में रखने से हनुमान जी के साथ लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है।


अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..

Read more...

Subscribe via email

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP