अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

क्या कुछ देखा.??...

>> Tuesday, 10 March 2009



चौंकिए मत...... यह कहीं और का चित्र नहीं........ बस रात के समय सीतापुर से वापस आते समय हरगोविंद चौराहे(बिसवां तिराहे) का है जिसे देख कर लहरपुर का एहसास होता है... देख लो कि कहीं लखनऊ बनने के चक्कर में हम अपनी जड़ों से दूर तो नहीं हो रहे.... ऊपर वाला न करे कि कभी हम एक दूसरे के लिए उतने अजनबी हो जायें जैसे कि लखनऊ में लोग होते हैं.... जड़ों से जुडें... बस इतना सा खवाब ही तो है..............

Read more...

सपा का कार्यालय खुला

चुनाव की आहट के साथ ही नगर में चुनावी गतिविधियाँ तेज़ होती चली जा रही हैं। इसी क्रम में कल समाजवादी पार्टी के सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी महेंद्र वर्मा ने अपने नगर कार्यालय का गंगा मिसिर की कोठी में शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद सीतापुर के सपा के सभी वर्तमान एवं भूतपूर्व विधायक गण भी उपस्थिति थे। कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जिया भी उड़ती दिखाई दीं जब इस अवसर को प्रदशन का एक रूप मानकर वाहनों के काफिले के रूप में ज़ोर दिखाया गया। इस कार्यक्रम के चलते मज़ाशाह चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा जिससे आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। उल्लेखनीय है की सपा द्वारा अन्तिम समय में श्री वर्मा को प्रत्याशी घोषित किए जाने से कुर्मी बिरादरी में ज़बरदस्त उत्साह दिखाई दिया क्योंकि शायद लहरपुर विधान सभा के कुर्मी वोटर इसे एक अवसर के रूप में लेकर अपनी पिछली ग़लतियों को सुधारना भी चाहते हैं.

Read more...
लहरपुर

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP