अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

विधायकी के बाद अब सांसदी भी लहरपुर आई...

>> Sunday, 17 May 2009

आज़ादी के बाद इतने लंबे अन्तराल के बाद दो वर्ष पूर्व जब मो० जासमीर अंसारी लहरपुर के विधायक बने थे तो क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। और इस बार १५ वी लोकसभा के चुनाव में लहरपुर नगरपालिका अध्यक्ष कैसर जहाँ सीतापुर की संसद भी चुन ली गई हैं जिससे नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कल जीतने के बाद पहली बार नगर आगमन पर जिस तरह से लोगों ने रंग खेला उससे लग रहा था कि होली आ गई है और रात के समय की आतिशबाजी ने भी दिवाली की याद दिला दी। ऐसा लगा कि जैसे नगर ने सारे त्यौहार एक दिन में ही मना लेने का मन बना लिया हो।
इस चुनाव में जीत के बाद राजनैतिक लोग भी मो० जासमीर के चुनाव प्रबंधन के कायल हो गए हैं कि उन्होंने इतने कम समय में जितने भी चुनाव लड़े सभी में जीत हासिल की। फिलहाल तो लहरपुर का जनपद की रानीति में दबदबा और रुतबा तो बढ़ ही गया है। आशा है कि वे सांसद कैसर जहाँ के साथ मिलकर जनपद की तस्वीर बदलने में सफल हो पायेंगें।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..

Read more...

दुर्घटनाएँ

>> Wednesday, 6 May 2009

कल शाम शहर बाज़ार स्थित फव्वारे के पास एक अनियंत्रित पिक अप वाहन की चपेट में आकर ४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से दो को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय सीतापुर भेज दिया गया था. मो चिक्की टोला में शाम आई आंधी से सड़क पर जा रहे एक घोडे वाले की दीवार गिरने से मौत हो गयी.
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..

Read more...
लहरपुर

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP