अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

फिर से कटी केबल

>> Sunday, 8 February 2009

आज कल आए दिन बी एस एन एल की केबल कट जाने से नगर में दूरभाष सेवा बाधित रहने लगी है। आज सुबह ८ बजे एक बार फिर से केबल कट जाने से संचार सेवाओ पर बुरा असर पड़ा। सबसे ज़्यादा असर भारतीय स्टेट बैंक की गौरिया स्थित शाखा पर पड़ा क्योंकि यह शाखा सी बी एस होने से यहाँ पर लिंक टूटने पर सारा काम रुक जाता है और कर्मचारी चाहकर भी ग्राहकों को सेवा नहीं दे पाते हैं । दिसम्बर माह से केबल काटने की यह पांचवी घटना है। उल्लेखनीय है कि इस सबसे जहाँ एक ओर संचार निगम की सेवा बाधित होती है वहीं दूसरी ओर निजी संचालकों की सेवाएं चलती रहती हैं। निर्माण कार्य में केवल निगम की ही केबल कटना भी कुछ समझ नहीं आता क्योंकि केबल तो अन्य की भी पड़ी हुई हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि निगम की केबल मानकों के अनुसार न हों या फिर किसी साजिश के तहत ही ऐसा किया जा रहा हो। बहर हाल विकास के नाम पर आम जन अपने फ़ोन को तकते हुए समय बिताते हैं कि शायद अब चालू हो जायें.

Read more...

सड़क निर्माण जोरों पर

>> Thursday, 5 February 2009



लहरपुर खैराबाद मार्ग पर वर्तमान में सड़क को चौड़ा करने का काम तेज़ी से चल रहा है। कसरैला के आगे तक सड़क को दोनों तरफ़ से चौड़ा करके गिट्टी डाल दी गई है तथा रोलर चलाकर मार्ग को बराबर किया जा रहा है। आशा है की इस सड़क के बन जाने के बाद लखनऊ जाना सुगम हो जाएगा क्योंकि जो समय इस एकल मार्ग पर लगता था उसमें काफी कमी हो जायेगी.

Read more...
लहरपुर

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP