अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें, ध्यान दें अधिकारी और नेता लोक सेवक हैं, इन्हें हम पर आदेश चलाने का कोई अधिकार नहीं है.

Website templates

कैसा इलाज ??

>> Friday, 14 November 2008

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तिथि समाप्त हो जाने के बाद भी रोगियों को इंजेक्शन लगाये जाने के मामले के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मोहल्ला बदायूं टोला निवासी अनिल मिश्रा अपनी पत्नी के दांत को दिखने केन्द्र पर गए थे जहाँ दंत चिकित्सक ने उन्हें कुछ दवाएं लिखी. काफी प्रयास के बाद जब श्री मिश्रा को दवाएं मिलीं तो उन्होंने पहला इंजेक्शन केन्द्र पर ही लगवा दिया. घर पहुँचने पर उनकी पत्नी को सर्दी लगने लगी तो उन्होंने उसका उपचार कराया. अगले दिन जब वे इंजेक्शन लगवाने गए तो यह देख वो सन्न रह गए की जो इंजेक्शन लगाया गया था उसकी तिथि समाप्त हो चुकी थी. इस पर उन्होंने सीतापुर के मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया पर वो किसी काम से कुशीनगर जनपद गए हुए थे. इस बीच नगर के भाजपा नेतागण वहां पहुँच गए और काफी हंगामा काटा. फिलहाल तो लोग इस बात से ही चिंतित हैं कि जब इस तरह कि घटनाएँ आम रोगियों के साथ होंगी तो कौन उनका ध्यान रखेगा ? फिलहाल तो शासन की सबको चिकित्सा की मंशा पर उनके उत्तरदायी कर्मचारी ही पानी फेरते नज़र आ रहे हैं.

Read more...

सेतु बंध

>> Friday, 10 October 2008



लहरपुर सीतापुर! नगर की रामलीला का मुख्य आकर्षण सेतु बंध विजय दशमी के दिन संपन्न हुआ. मेले के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमे भाग लिया. रामलीला स्थल पर स्थित पवित्र तीर्थ में प्रति वर्ष सेतु बंध का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो की पूरे क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय है.

Read more...
लहरपुर

About This Blog

  © Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP