यह कैसा विकास ?
>> Friday, 2 January 2015
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
हमारा प्रयास है की हम विश्व में कहीं भी रहने वाले लहरपुर के नागरिकों को यहाँ की गतिविधि दिखा सकें
आखिर कार लहरपुर की बदकिस्मत लड़की जिसका जनवरी माह में अपहरण कर लिया गया था अंत में सीतापुर महिला थाने में ५ दिन बिताने के बाद हिंदुस्तान अख़बार के प्रयास से घर वापस आ ही गयी. उल्लेखनीय है कि इस लड़की का अपहरण कर लिया गया था और मानवाधिकार आयोग के आदेश पर जिलाधिकारी सीतापुर ने लहरपुर पुलिस को किनारे कर के छापा मारकर बरामद किया था. इसे केवल जांच के नाम पर सीतापुर में बैठाये रखा गया और उसके घर वालों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था. अगर प्रदेश में महिला थानों की सच्चाई यही है तो जल्द ही ऐसे थानों को बंद कर दिया जाना चाहिए. कम से कम पुरुषों के बीच में अपने को कोई असुरक्षित महसूस करे वो ज्यादा अच्छा है बजाय इसके कि किसी महिला पुलिस कर्मी द्वारा सताया जाना. फिलहाल इस तरह की घटनाएँ तो केवल हमारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह ही लगाती रहेंगीं ?
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
अनंत चतुर्दशी पर हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर श्री हनुमत निवास में धूम धाम से पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम भक्ति भरे वातावरण में संपन्न हुए। जयंती का प्रारम्भ प्रातः ६.३० पर मंगल आरती के साथ हुआ जिसका समापन रात्रि ९.३० पर कीर्तन के बाद किया गया। सायन ६.३० पर भव्य श्रृंगार में सजे हनुमंत लाल का जन्म मनाया गया। दर्शन खुलते ही बजरंगी की छवि देख कर सभी भक्त मोहित हो गए। हनुमान जयंती के कार्यक्रम को मन्दिर के स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है जिसके कारण लोगों में बहुत उत्साह रहता है। पूरे दिन में हनुमान जी को मिठाई, मेवा, पूरी कचौडी, हलवे आदि का भोग लगाया जाता रहा। यहाँ पर कीर्तन के अगले दिन खजाने के रूप में मिलने वाले सिक्कों के लिए भक्त पूरे साल प्रतीक्षा करते रहते है क्योंकि उनकी यह मान्यता है की पोर कीर्तन में रखे हुए ये सिक्के ऊर्जित होकर शक्ति से पूर्ण हो जाते हैं और इनको अपनी गुल्लक आदि में रखने से हनुमान जी के साथ लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहती है।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
लहरपुर- सीतापुर नगर में आज बाल्मीकि जयंती पर बाल्मीकि समुदाय के लोगो द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा नगर में निकली गई ।
यह यात्रा नगर की मुख्या मार्गो से होते हुए बाल्मीकि मन्दिर मोहल्ला बहती में समाप्त हुए। इसमे समुदाय एवं अन्य समुदाय के लोगो ने
भाग लिया।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
लहरपुर -सीतापुर आज तहसील दिवस पुलिस अधिचक श्री राम जी की अध्याचाता में हुआ। जहा एक ओर ९० प्रार्थना पत्र ए। वही वकील आज भी हरताल पर रहे। और उन्होंने तहसील परिसर में आकर जम कर नारे बजी की। ९० प्राप्त प्राथना पत्रों में ८ मौके पर निस्तारित कर दिए गए।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
लहरपुर - सीतापुर कल दिनांक १२-०९-०९ को मोहल्ला बागवानी टोला निवासी नसीर की पुत्री मंतशा को मोहल्ला लोखारिया पुर निवासी मुन्ना ने बहलाफुसला कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। मंतशा की उम्र केवल ५ वर्ष है। पीड़ित के बाबा ने कोतवाली में मुन्ना के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत करा दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा में अनुरूप बड़े अधिकारियों के दौरे दूर दराज़ के क्षेत्रों में लगने शुरू हो चुके हैं इसी क्रम में कल प्रमुख सचिव स्तर की अधिकारी वृंदा स्वरुप कल लहरपुर में आयोजित तहसील दिवस में अध्यक्षता करेंगीं। इसके पश्चात् उनका अम्बेडकर ग्राम दारानगर जाने का कार्यक्रम भी है जहाँ वे कराये जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करेंगीं. उल्लेखनीय है कि काफी समय बाद तहसील दिवस इतने बड़े अधिकारी के संरक्षण में संपन्न होगा.
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
नगर के लोखरियापुर मोहल्ले में कल रात पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने लड़के के साथ दुराचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र राजा राम को बहाने से बुलाकर मतलूब पुत्र जमील ने दुराचार किया। घटना को अंजाम देने के बाद दुराचारी मौके से फरार हो गया। इस बात की पुलिस में शिकायत की गई जिससे बाद में आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त को पकड़ा नहीं जा सका है। मामले को सुलझाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिले के आला अधिकारी लहरपुर थाने में उपस्थिति हैं। साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ के भी नगर आगमन की चर्चा है।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
लगातार कई दिनों की गर्मी के बाद आज सुबह ४.१५ पर आई आंधी और बारिश ने नगर का मौसम सुहाना कर दिया। पिछले कई दिनों से बहुत ही उमस भरी गर्मी होने के कारण तापमान फिर से ४२ डिग्री तक पहुँच गया था पर आज तापमान अचानक गिर कर २० डिग्री से भी नीचे चला गया जिससे लोगों ने बहुत राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थानीय कारणों से बारिश हो रही है और इसके लंबे चलने की संभावना नही है । फिल हाल तो गर्मी से राहत पाकर सभी बहुत प्रसन्न दिखाई दिए.
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
जिस बात का अंदेशा बुनियाद हुसैन के टिकट कटने के बाद से ही लगाया जा रहा था वह चुनाव समाप्त होने के बाद सही साबित हुआ। बसपा ने लहरपुर के पूर्व विधायक एवं मंत्री हाजी बुनियाद हुसैन अंसारी को कल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगते हुए निकाल दिया। जैसी कि इस ब्लॉग में पहले भी सम्भावना दिखाई गई थी कि ऐसे में बुनियाद कांग्रेस में जा सकते हैं तो आज के समय में कांग्रेस के बढे हुए ग्राफ को देखते हुए वहां जाना भी फायदे का सौदा ही होने वाला है। सपा में जनपद के अन्य घाघ नेता पहले से ही बैठे हुए हैं और वे बुनियाद जैसे महत्वकांक्षी व्यक्ति को आसानी से पचा नहीं पायेंगें पर कांग्रेस में वे आसानी से जा सकते हैं। लेकिन उनकी पुरानी गतिविधियों को देखते हुए आज जब कांग्रेस मज़बूत होती दिखाई दे रही है तो वहां पर इनका कितना स्वागत किया जाएगा यह देखना है। वैसे भी जितिन प्रसाद के कारण अब सीतापुर-लखीमपुर कांग्रेस में वही होगा जो वे चाहेंगें । ऐसे में बुनियाद को कांग्रेस की हरी झंडी कब मिलती है यह समय ही बताएगा।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर में इंटर के परीक्षाफल में जुगुल किशोर गोविन्द प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर ने अपने पुराने रिकार्ड को बनाये रखा है। एक ओर जहाँ सारे विद्यालय अच्छे रिजल्ट के लिए तरसते रहते हैं वहीं विद्या मन्दिर अपने रिजल्ट से सभी को पीछे छोड़ता रहा है। इसमें ६० प्रथम, २० द्वितीय और ३ अनुत्तीर्ण हुए हैं।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
आज़ादी के बाद इतने लंबे अन्तराल के बाद दो वर्ष पूर्व जब मो० जासमीर अंसारी लहरपुर के विधायक बने थे तो क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। और इस बार १५ वी लोकसभा के चुनाव में लहरपुर नगरपालिका अध्यक्ष कैसर जहाँ सीतापुर की संसद भी चुन ली गई हैं जिससे नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कल जीतने के बाद पहली बार नगर आगमन पर जिस तरह से लोगों ने रंग खेला उससे लग रहा था कि होली आ गई है और रात के समय की आतिशबाजी ने भी दिवाली की याद दिला दी। ऐसा लगा कि जैसे नगर ने सारे त्यौहार एक दिन में ही मना लेने का मन बना लिया हो।
इस चुनाव में जीत के बाद राजनैतिक लोग भी मो० जासमीर के चुनाव प्रबंधन के कायल हो गए हैं कि उन्होंने इतने कम समय में जितने भी चुनाव लड़े सभी में जीत हासिल की। फिलहाल तो लहरपुर का जनपद की रानीति में दबदबा और रुतबा तो बढ़ ही गया है। आशा है कि वे सांसद कैसर जहाँ के साथ मिलकर जनपद की तस्वीर बदलने में सफल हो पायेंगें।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
सुरछा baloo के साथ पुलिस के आधिकारी
लहरपुर -सीतापुर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन बिल्कुल चाक चौबंद है। जहाँ एक और आचार संहिता के उल्लंघन न हो इस के लिए प्रत्येक चुनावी मीटिंग की विडियो ग्राफी हो रही है। वही पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रत्येक बूथ पर जा कर ख़ुद जाँच कर रहे है। कुल मिलकर प्रशासन किसी भी तरह की कोई भी ढिलाई करने वाला नही।
अगर आपको कुछ अच्छा लग रहा है तो दूसरों को बताएं और स्वयं प्रशंसक बनें..
© Free Blogger Templates Skyblue by Ourblogtemplates.com 2008
Back to TOP